
हाथरस 15 अगस्त। एचएमएआई यूनिट हाथरस द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएचओ डॉ. अशोक चौहान ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र मोहता ने की। अध्यक्ष डॉ. नीलम सिंह एवं सचिव डॉ. रिचा मुक्तावत ने आगंतुक अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. प्रभात सिसोदिया, डॉ. एचके शर्मा, डॉ. आनंद माहोर, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय, डॉ. यूएस ठेनुआ, डॉ. इंदिरा वार्ष्णेय, डॉ. रवि चौधरी, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. वैभव गर्ग सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कुनाल वार्ष्णेय ने किया।











