Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद  17 मई । स्थानीय सादाबाद इंटर कॉलेज में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘प्रेरणा’ वार्षिकांक 2025-26 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पत्रिका का अनावरण किया। मुख्य अतिथि संत प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय पत्रिकाएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और साहित्यिक प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए साहित्यिक, सांस्कृतिक और सृजनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने पत्रिका के प्रकाशन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, संपादक मंडल और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ‘प्रेरणा’ विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच, शैक्षिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक जागरूकता को दर्शाती है। पत्रिका में विद्यार्थियों की कविताएं, लेख, कहानियां, चित्रकला और विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों को स्थान दिया गया है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष सत्यभान गुप्ता ने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं विद्यार्थियों में लेखन क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। वहीं, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान संपादक मेवाराम, रामकैलाश प्रजापति, ब्रजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, मु० शादाब, प्रदीप कुमार, नाजिया हिना, संजीव कुलश्रेष्ठ और संजय बाबू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page