Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जुलाई। हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नयाबास गांव के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नहर में एक युवक का शव बहता हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थाना हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि नहर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Next News :-जल जीवन मिशन के तहत बिलखोरा कला पेयजल योजना का निरीक्षण, कई कमियां मिलीं

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page