
हाथरस 01 जुलाई । राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर जेसीआई हाथरस विक्ट्री द्वारा एक डायग्नोस्टिक सेंटर में चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा स्टाफ के बीच मिठाई वितरित कर राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं भी दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे नायक हैं, जो हर परिस्थिति में लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और जीवन बचाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। संस्था द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है। कार्यक्रम में जेसीआई हाथरस विक्ट्री के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


























