सादाबाद 01 जुलाई। तहसील परिसर और रोडवेज बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रेश चौधरी ने बताया कि किसानों को खाद, फसल मुआवजा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार परेशानी हो रही है। उन्होंने ई-केवाईसी और अन्य ऑनलाइन एंट्री की अनिवार्यता समाप्त करने, किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने तथा बंद पड़े सरकारी खाद केंद्रों को 10 दिनों के भीतर फिर से शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने सरकार से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की अपील की। किसान नेताओं ने सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पहले इस प्रतीक्षालय का नाम वीर गोकुला जाट के नाम पर था, लेकिन वर्तमान नगर पंचायत बोर्ड ने उनका नाम हटा दिया है। किसानों ने इसे समाज और किसानों के सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए वीर गोकुल जाट का नाम पुनः बहाल करने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन व्यापक धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र सिंह, पदम सिंह, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश, सत्यदेव पाठक, विश्वजीत आर्य, अशोक कुमार और विक्रम सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (15/08/26) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
August 15, 2026
उत्तराखंड में हुए भूस्खलन की चपेट में
August 15, 2026
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पकड़कर
August 15, 2026
कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार युवक
August 15, 2026
व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने धूमधाम से मनाया
August 15, 2026
एचएमएआई यूनिट हाथरस ने हर्षोल्लास से मनाया
August 15, 2026
श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में धूमधाम से
August 15, 2026
Weather
Hathras
5:05 am,
Aug 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











