Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 03 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक महिला ने गांव के ही 10 लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सुल्तानपुर निवासी रेखा देवी पत्नी सत्यवीर सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि गांव के मुकेश कुमार, अवधेश कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, अखलेश कुमार, अतुल कुमार, सत्तो देवी, पुष्पा देवी, कमलेश देवी तथा हिमांशी देवी उन्हें अपनी भूमि पर सबमर्सिबल लगाने और मकान निर्माण के लिए दीवार खड़ी करने से रोकते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोग आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं तथा उन्हें परेशान करते हैं। तहरीर के अनुसार 26 मई को जब वह अपनी जमीन पर सबमर्सिबल लगाने का कार्य करा रही थीं, तभी सभी आरोपी वहां पहुंच गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद करने लगे। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जबकि बाद में पुरुषों ने भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page