सासनी 21 जुलाई। कस्बा सासनी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी अर्जुन सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, किसानों के हित और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई देश खाद संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और सरकार इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। प्रदेश मंत्री ने उत्तर प्रदेश में सड़क एवं आधारभूत ढांचे में हुए विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले लोगों को गड्ढों में सड़क खोजनी पड़ती थी, जबकि आज प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और आधुनिक सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार हो चुका है, जिससे विकास को नई गति मिली है। कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई है। उन्होंने दावा किया कि अब अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नाहर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा, संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी अर्जुन सिंह, सौरभ चौधरी, अभिनाश तिवारी, राजकुमार शर्मा, धुर्ब शर्मा, आकाश सिंह, विक्रम सिंह जादौन, कन्हैया सिंह तोमर, भूरा चौधरी, हरवीर सिंह प्रधान, योगेंद्र सिंह, बालेश सिंह, मनीष कुशवाह, सोनू ठाकुर, अर्चित गौतम, अश्रुल शर्मा, मोहित भारद्वाज, प्रेमपाल चौधरी, मोहन सिंह प्रधान, बलवीर सिंह प्रधान, मुकेश चौधरी प्रधान, बबलू प्रधान, नवीन गुप्ता, विजय चौधरी, मोहन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
11:58 pm,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









