Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जुलाई । बागला जिला चिकित्सालय में मंगलवार को आयोजित नए ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ समारोह के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी चर्चा पूरे जिले में होने लगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेद प्रकाश भाजपा सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के पैर छूते नजर आए। इस घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। समारोह में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जाने लगा। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ द्वारा इस तरह अभिवादन किए जाने के बाद लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे भारतीय परंपरा और शिष्टाचार बताया, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक दृष्टि से भी देखा। वीडियो वायरल होने के बाद मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि “पैर छूना हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों का हिस्सा है। अपने सम्मानित जनों के चरण स्पर्श करना कोई गलत बात नहीं है।” हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page