Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 21 जुलाई । सदर कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में घर में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार लालडिग्गी निवासी अशोक कुमार घर पर चाय बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस पाइप से लीकेज होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से अशोक कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अशोक कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण गैस पाइपलाइन में लीकेज माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page