सादाबाद 23 मई । क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक युवक की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से हजारों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल एवं सादाबाद थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वेदई निवासी शुभम शर्मा पुत्र अनिल कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई 2026 को उनका इंस्टाग्राम अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया। इसके बाद हैकर ने उनके खाते से यूपीआई के जरिए कई ट्रांजेक्शन कर कुल 3,350 रुपये 20 पैसे निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार खाते से 400 रुपये, 983 रुपये, 983.40 रुपये एवं 983.40 रुपये के चार लेनदेन किए गए। शिकायत में आरोपी के रूप में नितिन कुमार सिंह निवासी विकास नगर, लखनऊ का नाम सामने आया है। घटना के बाद शुभम शर्मा ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ ही सादाबाद पुलिस से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने तथा ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी जेल भेजे गए
May 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने
May 23, 2026
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी
May 23, 2026
मुरसान : खेत में पाइप लाइन डालने
May 23, 2026
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने
May 23, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 5 वर्ष
May 23, 2026
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो
May 23, 2026
सादाबाद : फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा,
May 23, 2026
Weather
Hathras
9:47 pm,
May 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























