Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दौलतपुर में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। रिश्तेदारी से लौटे गृहस्वामी को घर की अलमारी का लॉकर टूटा मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव दौलतपुर निवासी रामकुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हाथरस में रिश्तेदारी में गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर देखा कि घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 35 हजार रुपये नकद, चार सोने की चूड़ियां, चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, लर तथा करीब 300 ग्राम चांदी के आभूषण गायब मिले। अज्ञात चोर नकदी और जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने 5 जुलाई को थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next News :-पदोन्नति प्राप्त 158 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए गए

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page