Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव लुहेटा खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव लुहेटा खुर्द निवासी राहुल ने बताया कि वह घर के पास गली के मोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के रविकांत, हरिशंकर, राहुल और चंद्र मोहन लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि रविकांत ने उसके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर उसकी मां, मोहल्ले के लोग और श्याम चाचा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना मुरसान पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next News :-पदोन्नति प्राप्त 158 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए गए

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page