सादाबाद 23 मई । हाथरस रोड स्थित अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज के सामने देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आगरा के टेड़ी बगिया स्थित इस्लाम नगर निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद हुसैन अपने साथी जमील निवासी हाथरस जंक्शन के साथ मोटरसाइकिल से आगरा से हाथरस जंक्शन की ओर जा रहे थे। आरिफ गांव-गांव घूमकर साड़ी बेचने का काम करते हैं। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पैंठ खेड़ा निवासी वीरी सिंह पुत्र रामप्रसाद भी हादसे में घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार आरिफ के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान आरिफ के दो मोबाइल फोन भी गायब हो गए। पीड़ित के अनुसार दोनों मोबाइल फोन की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एचपीवी टीकाकरण में हाथरस प्रदेश में नंबर
July 7, 2026
पुलिस के नाम पर महिला से 75
July 7, 2026
कैलाश ढाबा फायरिंग कांड का इनामी आरोपी
July 7, 2026
मलेरिया ने दी दस्तक, महिला और एक
July 7, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
July 7, 2026
रिश्तेदारी से लौटे गृहस्वामी के घर में
July 7, 2026
शराब के लिए रुपये न देने पर
July 7, 2026
Weather
Hathras
10:28 am,
Jul 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















