हाथरस 23 मई। बजरंग दल का ब्रजप्रांत स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आज मैनपुरी में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए हाथरस जनपद से बजरंग दल के लगभग 24 कार्यकर्ता मैनपुरी के लिए रवाना हुए। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी एवं जिला संगठन मंत्री देवराज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मैनपुरी रवाना होने से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर, भगवा पटका पहनाकर एवं जलपान कराकर उत्साहपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश, धर्म और समाज की रक्षा के संकल्प के साथ निकलने वाले ये युवा कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठन शक्ति के प्रतीक हैं। हाथरस की पावन धरती से बजरंग दल के रणबांकुरों का यह प्रस्थान जनपद के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। संगठन पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र एवं संगठन सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित भार्गव, जिला सहमंत्री अमरदीप, विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, नगर मंत्री विजय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय, मोहित चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन, अभिषेक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने लगाया जुर्माना
May 23, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 5 वर्ष 4 माह की सजा
May 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत में पाइप लाइन डालने
May 23, 2026
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने
May 23, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 5 वर्ष
May 23, 2026
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो
May 23, 2026
सादाबाद : फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा,
May 23, 2026
सादाबाद : समाधान दिवस में पहुंचीं आठ
May 23, 2026
सादाबाद : करवन नदी के सौंदर्यीकरण की
May 23, 2026
Weather
Hathras
8:47 pm,
May 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























