यूपी-टीईटी परीक्षा के चलते बदली सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि, अब 6 जुलाई को होगा आयोजन
हाथरस, 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब 04 जुलाई (शनिवार) के स्थान पर 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी अतुल वत्स
डीएम अतुल वत्स ने नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन हाथरस सीवरेज योजना का किया निरीक्षण
हाथरस 03 जुलाई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जलेसर रोड पर निर्माणाधीन हाथरस सीवरेज योजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से परियोजना पूर्ण करने
8 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी करेंगे ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, देशभर में मिलेगा कैशलेस इलाज
लखनऊ 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की
सासनी में भागवताचार्यों का स्वागत, विहिप-बजरंग दल ने युवाओं से संगठन से जुड़ने का किया आह्वान
सासनी 03 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल द्वारा सासनी प्रखंड के अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में भागवताचार्यों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित लोगों को संगठन के सेवा कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। प्रखंड सासनी के
हाथरस के शिक्षाशास्त्री ने दिल्ली में सीबीएसई शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
हाथरस 03 जुलाई । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी क्रम में सीबीएसई के उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), दिल्ली द्वारा दिल्ली के आनंद पर्वत स्थित रामजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
वीरेंद्र कुशवाहा बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, हुआ स्वागत
हाथरस 03 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में
हाथरस के यात्रियों को राहत : गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अवधि फिर बढ़ी, हाथरस सिटी से मिलती रहेगी सीधी रेल सुविधा
हाथरस 03 जुलाई। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है। इस निर्णय से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तरह सीधी
एमएसपी से एक हज़ार रुपये तक कम दाम पर बिक रही मक्का, किसानों को भारी नुकसान
हाथरस 03 जुलाई। जिले के मक्का उत्पादक किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खुले बाजार में मक्का के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे चल रहे हैं, जिसके कारण किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 1000 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंपर उत्पादन
खाद्य प्रसंस्करण योजना से जिले को मिलेगी नई रफ्तार, आठ परियोजनाओं को स्वीकृति, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
हाथरस 03 जुलाई। जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त प्रस्तावों में से आठ परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जिले में कृषि आधारित उद्योगों को नई गति मिलने के
लखनऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
हाथरस 03 जुलाई। कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने सहभागिता की। बैठक में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर











