Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वीरेंद्र कुशवाहा का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हाथरस जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर कुशवाहा समाज को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वीरेंद्र कुशवाहा के प्रदेश सचिव बनने से हाथरस में समाजवादी पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। वहीं हाथरस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम नारायण काके ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। कार्यक्रम में हाथरस विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश दिवाकर, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष शंकर लाल कुशवाहा, चौधरी धर्मवीर सिंह, सीताराम सविता, शिवा भारती, सुनील कुमार, सुरेश जादौन, सासनी ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू दिवाकर, भोजराज सिंह कुशवाहा, आरती सनी, योगेश कुमार, जयप्रकाश कुशवाहा, पप्पू, उमेश कुमार कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा, रानू सिसोदिया, कैलाश ठेनुआ, पूरन सिंह कुशवाहा, हरीश प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page