हाथरस 03 जुलाई । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी क्रम में सीबीएसई के उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), दिल्ली द्वारा दिल्ली के आनंद पर्वत स्थित रामजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (डे बोर्डिंग) में 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “तार्किक एवं रचनात्मक सोच (Critical and Creative Thinking)” रहा। इस प्रशिक्षण के लिए हाथरस के सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एवं शिक्षाशास्त्री विक्रम सिंह को रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया। विक्रम सिंह ने सीबीएसई के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षकों को तार्किक एवं रचनात्मक सोच के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के दौरान विषय-वस्तु को अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए ऑडियो एवं वीडियो क्लिप का भी उपयोग किया गया। उन्होंने पूरे विषय को 11 उपविषयों में विभाजित कर जीवन कौशल के संदर्भ में तार्किक एवं रचनात्मक सोच की अवधारणा, उसके प्रकार, आपसी सहयोग, टीम वर्क, निर्णय लेने की क्षमता, उच्च स्तरीय चिंतन, समस्या समाधान कौशल तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान ब्लूम टैक्सोनॉमी (Bloom’s Taxonomy) तथा डेप्थ ऑफ नॉलेज (Depth of Knowledge) सिद्धांत को भी विस्तार से समझाया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, उनकी सीखने की प्रक्रिया तथा अभिभावकों की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर विक्रम सिंह ने कहा कि सीबीएसई की इस महत्वपूर्ण पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों के समग्र विकास का मार्ग और अधिक सशक्त हो सके। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दिल्ली के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
रोटरी क्लब हाथरस हैरिटेज के नए सत्र
July 3, 2026
डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस
July 3, 2026
सिकन्दराराऊ : निबंधन विभाग के निजीकरण के
July 3, 2026
डीएम अतुल वत्स ने नमामि गंगे परियोजना
July 3, 2026
Weather
Hathras
8:45 pm,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























