सासनी 02 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के बरसै गांव निवासी 38 वर्षीय महिला की अचानक हुई मौत के बाद पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। जानकारी के अनुसार बरसै निवासी उपासना पत्नी सतेंद्र की मंगलवार को अचानक मौत हो गई थी। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आज शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सिटी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण बीमारी बताया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।











