Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 सितम्बर गांव सीर सोखना की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता मिथिलेश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार गांव के घूरेलाल निसंतान थे। उनकी मृत्यु के बाद राम खिलाड़ी का नाम वारिस के तौर पर खतौनी में दर्ज हुआ। आरोप है कि राम खिलाड़ी ने 28 नवंबर 2013 को उक्त जमीन मिथिलेश शर्मा को बेच दी और उन्हें जमीन पर कब्जा भी दे दिया।

मिथिलेश शर्मा का आरोप है कि गांव के ही हीरा सिंह ने जमीन हड़पने की नीयत से उज्जैन निवासी मुन्नालाल के साथ सांठगांठ की। आरोप है कि मुन्नालाल को घूरेलाल का बेटा दर्शाते हुए फर्जी वोटर कार्ड, फर्जी टीसी और फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार कराए गए। इसके बाद दो मई 2014 को तहसीलदार को गुमराह कर भू-अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिया गया और अगले ही दिन जमीन का बैनामा कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार बाद में तहसीलदार स्तर से हुई जांच में टीसी फर्जी पाई गई। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page