Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जुलाई। कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने सहभागिता की। बैठक में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों को जनसंपर्क अभियान तेज करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्रत्येक जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि हाथरस जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बुलंद करेगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटेगा। इस अवसर पर हाथरस शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’, जिला महासचिव कृष्ण एडवोकेट एवं अब्बास हुसैन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page