सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के नगला रति मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत के एक युवक के द्वारा कोतवाली में पहुंचकर स्वंय की हत्या किए जाने के लिए दूसरे गांव के एक युवक पर सुपारी दिए जाने के आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी।पुलिस उक्त प्रकरण को लेकर छानबीन करने में जुटी हुई है।कोतवाली क्षेत्र के नगला रति मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत का रहने वाला युवक दुग्ध विक्रेता है।वह दूसरे पडोसी गांव में घर घर पहुंचकर पशु पालकों से गाय भैस के दुग्ध उत्पादन के लिए दूध की खरीददारी करने का कार्य करता है।उक्त युवक के द्वारा दुग्ध उत्पादन का कारोबार किए जाने के दौरान दो ढाई माह पहले दूसरे गांव के ही दूसरे दूधिया युवक से पशु पालकों से दूध कडवाकर दूध खरीदने के दौरान एक दूसरे के द्वारा दूध के रेट बढाकर पशु पालकों को अपनी तरफ कर लेने का आरोप लगाए जाने के दौरान झगडा हो गया था।उक्त प्रकरण में एक युवक के द्वारा दूसरे गांव के दूधिया युवक के खिलाफ कोतवाली की सलेमपुर पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर घटना की जानकारी दे दी थी।उस वक्त उक्त प्रकरण के मामले को लेकर दोनो दूधिया युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा एक सौ सत्तर के तहत शांति भंग के मामले में कार्रवाई कर दी थी।उक्त प्रकरण में अब एक नया मोड उस वक्त आ गया जब नगला रति मार्ग स्थित एक गांव के एक दूधिया युवक के द्वारा दूसरे गांव दूधिया युवक पर तीसरे गांव के एक युवक को हत्या किए जाने के लिए उसकी सुपारी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पहुंचकर युवक के खिलाफ मौखिक शिकायत कर दी।उक्त प्रकरण के मामले की जानकारी करने के लिए कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने उक्त युवक के द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर गांव पहुंचकर आरोप की छानबीन जांच पडताल करते हुए कुछ युवकों से पूछताछ भी की गई है।उक्त प्रकरण के मामले को लेकर पीडित युवक कोतवाली में हो रही छानबीन जांच पडताल के दौरान उक्त प्रकरण की वीडियो क्लिप बनाए जाने के दौरान कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा भी बुरी तरह से भडक गए।जिसका एक ओडियो वीडियो क्लिप पर सामने आया है।जिसमें कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा किसी एक युवक पर मोबाइल से रिकार्डिंग किए जाने पर मोबाइल को लेने की बात कहते हुए चेतावनी देते हुए सुनाई पड रहे है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया अरे ये पता नही क्या मामला अभी जांच चल रही है।एक दो आदमी बाहर है अभी तहरीर नही है।अभी जरा बताया था कि इससे कि मेरे सुनने में आया है कि अभी वो नही है जो बता रहा है कि सुनने मै आया है। दो लोग आपस में इस तरह की बातें कर रहे थे कोई थर्ड पर्सन जो उसने बताया इसने बताया कि शिकायत करी है कि ऐसा है कि जिस आदमी को बो नाम ले रहा है कि ए आदमी ने बी आदमी को मेरे नाम के पैसे दिए है।मैने पूछा कि तुम्हे कैसे पता लगा तो उसने बताया कि मुझे बी और सी की बात से पता लगा।जबकि करवाने वाला ए और करने वाला डी है।उन दोनो का कहीं नाम नही है।बी और सी की बातों से पता लगा है।जानकारी की जा रही जिसमें से दो लोग बाहर है।उनसे सम्पर्क हुआ है वह कल आएगें।तब कहीं मामला क्लीयर हो पाएगा कि आखिर माजरा क्या है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंदा, अस्पताल में मौत
October 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस: अलीगढ रोड स्थित कॉलोनी में करंट
October 16, 2026
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा
October 16, 2026
घरेलू विवाद के बाद 59 वर्षीय महिला
October 16, 2026
उधारी का सामान देने से मना करने
October 16, 2026
लाडपुर गांव में SBI ग्राहक सेवा केंद्र
October 16, 2026
मुरसान : बरेली में नौकरी का झांसा
October 16, 2026
Weather
Hathras
12:30 am,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






