Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 सितम्बर। योगिराज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सादाबाद नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में ठाकुरजी की आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और श्रृंगार का सामान सजने लगा है। मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर विशेष सजावट और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जवाहर बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी और हिंडोला सजाने की योजना है। श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर विशेष धार्मिक और आकर्षक नजारे देखने को मिलेंगे। इसी तरह श्रीराम मंदिर, पुसैनी मार्ग स्थित शनि देव एवं राधा-कृष्ण मंदिर और सुभाष गली स्थित हनुमान मंदिर समेत नगर के दूसरे मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों में रंग-बिरंगी सजावट, बिजली की झालरों और फूलों से सजावट की योजना बनाई जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूपों को सुंदर ढंग से सजाकर हिंडोले पर विराजमान करने की तैयारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page