Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 अगस्त। थाना क्षेत्र के गांव नौरथा इसेपुर में आठ माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता नीलम पत्नी प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर अपने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नीलम का आरोप है कि उसका पति प्रमोद कुमार शराब का आदी है और आए दिन शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। आरोप है कि पति घर का खर्च भी नहीं देता, जिसके कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीड़िता के अनुसार, 19 अगस्त को प्रमोद कुमार ने उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके पेट में भी लात मारी गई। मारपीट में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद नीलम ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page