Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 मई । क्षेत्र के गांव धानौटी के 20 वर्षीय युवा पहलवान विश्वजीत की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अचानक मौत हो गई। खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक व्याप्त हो गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात को मौत का कारण बताया है।

विश्वजीत महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहकर कुश्ती का अभ्यास कर रहा था। बताया गया है कि शनिवार रात उसने रोजाना की तरह अभ्यास कुश्ती की। इसके बाद खाना खाकर वह अपने कमरे में सो गया। रविवार सुबह जब उसके साथी खिलाड़ियों ने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं उठा। काफी प्रयासों के बाद भी कोई हरकत न होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता ध्रुव पहलवान और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, विश्वजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। विश्वजीत पहलवानी में अपना भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था और क्षेत्र के लोगों को उससे काफी उम्मीदें थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वह बचपन से ही कुश्ती के प्रति समर्पित था और उसने कई दंगलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। मृतक का शव महाराष्ट्र से गांव धानौटी लाया जा रहा है, जिसके सोमवार तक पहुंचने की संभावना है। युवक की मौत की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग उसके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Next News :– भाजपा ने घोषित किए MLC चुनाव के प्रत्याशी, आगरा स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को टिकट

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page