Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मई । प्रदेश में 11 सीटों पर होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रविवार शाम केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव अरुण कुमार सिंह ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

भाजपा ने दो स्नातक और तीन शिक्षक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। लखनऊ स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह तथा आगरा स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद्र शर्मा को टिकट दिया गया है। विशेष बात यह है कि घोषित किए गए पांचों प्रत्याशी वर्तमान में भी एमएलसी हैं। बताया जा रहा है कि इन नेताओं को करीब छह महीने पहले ही टिकट मिलने के संकेत मिल गए थे, जिसके चलते उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय बनाने और मतदाता जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं समाजवादी पार्टी करीब सात महीने पहले ही अपने 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 5 उम्मीदवार उतारे हैं। लोकसभा चुनाव साथ लड़ने वाली कांग्रेस और सपा इस बार एमएलसी चुनाव में अलग-अलग मैदान में उतर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page