हाथरस (हसायन) 26 मई । कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांव हरीनगर छीतूपुर के माजरा नगला कांच पल्ली पार में एक महिला के खेत को पट़टे पर लेकर मूंग की खेती कर रहे पटटेदार के सामने खेत में होकर दूसरे खेत के लिए पाइप लाइन डलवाए जाने को लेकर खेत में होकर की जा रही खुदाई के कार्य का विरोध किए जाने को लेकर नामजदों के द्वारा दलित युवक व उसके परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया।मारपीट के दौरान एक ही पक्ष से पांच लोग घायल हुए है।सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।जहां से एक युवक की गंभीर अवस्था होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया।घटना के संबंध में पीडित दलित के द्वारा नौ लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।भगवान सिंह पुत्र सोनपाल सिंह निवासी मोहल्ला किला खेडा कस्बा हसायन ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उन्होने मोहल्ला किला खेडा के रहने वाले बलजीत के खेत को पट्टे पर लेकर मूंग की फसल की पैदावार कर रहे थे।मूंग की पैदावार होने पर वह पट्टे वाले खेत से छब्बीस मई दिन मंगलवार को दोपहर बारह बजे के करीब मूंग की पकी फसल की तुडवाई करा रहा था।तभी गांव छीतूपुर हरीनगर के रहने वाले कुछ नामजद खेत में होकर पाइप लाइन डाल रहे थे।जब उनके पट्टे पर लिए खेत में खडी मूंग की पकी हुई फसल में होकर पाइप लाइन के लिए खेत में खुदाई करने लगे।तो भगवान सिंह और उनके पुत्र अंकित कुमार ने पाइप लाइन डाले जाने के लिए खेत में गडडा खुदाई किए जाने का विरोध कर दिया।भगवान सिंह और उनके पुत्र अंकित कुमार पाइप लाइन खेत में होकर डाले जाने की बात खेत मालिक व खेत मालिकन को दे दी।खेत में होकर पाइप लाइन डाले जाने की जानकारी मिलते ही खेत मालिकन अपने खेत पर पहुंच गई।इसी बात से कुपित होकर एक ही परिवार के आठ नामजद सदस्यों के अलावा एक नामजद गांव छीतूपुर व नगला कांच पल्ली पार के सभी नामजदों के द्वारा खेत पर कार्य कर रहे हमारे परिजनों पर हमला बोल दिया।झगडा कर हमला किए जाने के दौरान नामजदों के द्वारा अश्लील गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा एवं धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।घटना के दौरान अंकित पुत्र भगवान सिंह के सीने पर चोट आई है।भगवान सिंह के दांत व हाथ में चोट आने के अलावा टीटू माथुर पुत्र भगवान सिंह के सिर व हाथ,मोनू पुत्र सूरजभान उर्फ भानू,रबी कुमार पुत्र भगवान सिंह के हाथ में चोट आने के अलावा शिवम पुत्र बनवारी लाल के भी चोट आई है।सभी घायलों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।जहां से मोनू पुत्र सूरजभान उर्फ भानू की हालात गंभीर होने पर गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।घटना के संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसएसआई आदेशपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएचओ गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया खेत में पाइप लाइन डाले जाने को लेकर हुए झगडे के संबंध में छानबीन जांच पडताल की जा रही है।