हाथरस 26 मई । आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चिरंजीव नाथ सिन्हा पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा मंगलवार को थाना कोतवाली नगर एवं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर एवं महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं मुख्य बाजारों में लोगों से संवाद कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई जाए। साथ ही जहां महिलाओं की अधिक उपस्थिति रहती है, वहां महिला पुलिसकर्मियों की लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त लोगों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक पोस्टों से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म या समुदाय से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट न करें और न ही किसी भ्रामक संदेश के बहकावे में आएं। पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
रुपये न देने पर युवक पर लोहे
May 26, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों
May 26, 2026
मोबाइल पर बात करते समय महिला की
May 26, 2026
DM अतुल वत्स पहुंचे आवास विकास, बोलो
May 26, 2026
मेंडू में युवक पर फायरिंग, हाथ में
May 26, 2026
श्रीरामबाग इंटर कॉलेज में कल 27 मई
May 26, 2026
सादाबाद: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल,
May 26, 2026
Weather
Hathras
10:00 pm,
May 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























