हाथरस (हसायन) 26 मई । कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों से गंगा दशहरा के पर्व पर गंगाघाट कछला बंदायू के लिए गंगा स्नान करने के लिए गए एक किशोर छात्र व किशोरी छात्रा की गंगा में डूब जाने से मौत हो गई।किशोर का शव गोताखोरों को करीब आधा घंटे के बाद ही सोमवार को मिल गया था।वही लापता किशोरी की तलाश खोजबीन करने के लिए गंगाघाट कछला पर तैनात कार्यरत पुलिस व गोताखोर रातभर रेस्क्यू कर खोजबीन करते हुए दिखाई दिए।मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करते समय लापता हुई किशोरी छात्रा का शव भी गंगाघाट में गोताखोर व पुलिस रेस्क्यू दल के सदस्यों ने खोजबीन कर निकाल लिया।मृतक किशोरी छात्रा के शव के मिलने की जानकारी मिलते ही मृतक किशोरी छात्रा के गांव पिछौंती में शोक की लहर दौड गई।गांव कानऊ के रहने वाले नमन कुमार उर्फ नीलेश कुमार पुत्र ओमवीर सिंह के शव का देर रात को ननिहाल गांव टौंड में ही विधि विधान के साथ शोक भरे वातावरण के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।सोमवार को गंगा दशहरा होने पर गांव कानऊ निवासी ओमवीर सिंह पुत्र अंतराम अपनी ससुराल गांव टौंड से अपने परिवारीजनो के अलावा कुछ रिश्तेदारो के पुत्र-पुत्रियो को लेकर सभी सदस्यों के साथ गंगाघाट कछला पर गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे।गंगाघाट पर स्नान करते समय अचानक ओमवीर सिंह का ज्येष्ठ पुत्र नमन कुमार उर्फ नीलेश कुमार व गांव पिछौंती के रहने वाले ओमवीर के रिश्तेदार नेत्रपाल सिंह की चौदह वर्षीय पुत्री शिखा भी गंगाघाट समाहित होकर डूबने लगी।गंगाघाट पर स्नान कर रहे नमन कुमार उर्फ नीलेश कुमार और शिखा को डूबते हुए देख बचाने के लिए ओमवीर सिंह का छोटा पुत्र सर्वेश ने बचाने का प्रयास किया तो सर्वेश को डूबते हुए देख आसपास स्नान कर रहे श्रद्धालुओ ने शोरगुल मचा दिया।शोरगुल सुनकर मौके पर डयूटी कर रहे पुलिस कर्मियो ने मौके पर पहुंचकर गंगाघाट पर गोताखोरो की मदद से खोजबीन प्रारंभ कर आधा घंटे के बाद नमन कुमार उर्फ नीलेश कुमार को बाहर निकाल लिया।जबकि पुलिस और गोताखोर लापता शिखा की तलाश कर रहे थे।सोमवार की देर रात को नमन कुमार की ननिहाल टौंड में विधि विधान रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।मंगलवार की सुबह शिखा के शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव पिछौती में हड़कंप मच गया।हालांकि सोमवार को जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड गई थी।परिजन व ग्रामीण शिखा के शव के अने का इंतजार कर रहे है।मृतक शिखा के परिवार के ही भाई आकाश कुमार व पडोसी दुर्गपाल सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि सोमवार की देर रात नमन कुमार उर्फ नीलेश कुमार के शव का उसकी ननिहाल में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था।शिखा के शव मंगलवार को मिल गया है।शिखा के शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में चीख पुकार मच गई।मृतक शिखा का शव मंगलवार की दोपहर डेढ बजे के करीब गांव में पहुंचते ही मृतक छात्रा शिखा के परिजन शिखा के शव को देखकर करूण क्रंदन कर करूण विलाप कर चीख-पुकार किए जाने से वातावरण शोकाकुल हो गया।शिखा एक भाई व एक बहिन से छोटी थी।वह हाथरस शहर के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में अध्यनरत थी।गांव की किशोरी के डूबने की खबर के बाद ही गांव में शोक की लहर दौड गई।शोक के चलते गांव के घरों में चूल्हे भी नही सुलग पाए।शिखा के पिता नेत्रपाल के अलावा भाई आकाश कुमार के अलावा पडोसी दुर्गपाल भी किशोरी की मौत के बाद शव को देखकर करूण क्रंदन चीख पुकार कर रहे थे।

























