Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव दगसह में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष ने महिला के पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका पिंकी उर्फ प्रमिला का मायका आगरा जनपद के गांव नगला सावला में था। उनकी शादी वर्ष 2002 में दगसह निवासी रवि के साथ हुई थी, जो खेती-बाड़ी का कार्य करता है। बताया गया है कि विवाह के बाद दंपति की कोई संतान नहीं थी।मृतका के भाई राजकुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन का पति, जेठ और जेठानी लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उनका कहना है कि बीती रात ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बहन की हत्या कर दी। राजकुमार ने यह भी दावा किया कि पिंकी ने पूर्व में अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए उन्हें इसकी जानकारी दी थी।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page