सादाबाद 29 मई । क्षेत्र के गांव गहचौली में विवाहिता की अस्पताल से घर लौटने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गहचौली निवासी गोविंद सिंह की पत्नी राधिका ने बीते 9 मई को घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए आगरा ले गए थे। आगरा के निजी अस्पताल में करीब 15 दिन तक उसका इलाज चला। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया था, जिसके बाद परिजन उसे गांव वापस ले आए थे। बताया गया कि घर आने के बाद अचानक राधिका की तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार दिलाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद तहसील में 18 जुलाई को लगेगा
July 16, 2026
मैण्डू में दूसरी बार लगेगा एडीएचआर का
July 16, 2026
वाराणसी में जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर
July 16, 2026
सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद
July 16, 2026
एबीवीएमयू के दीक्षांत समारोह में केडी मेडिकल
July 16, 2026
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में निशुल्क
July 16, 2026
एसडीएम सादाबाद बनीं रितु सिरोही, शिव प्रकाश
July 16, 2026
Weather
Hathras
6:43 pm,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










