सादाबाद 29 मई । कस्बा-देहात में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मथुरा अड्डा स्थित स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हवन-यज्ञ कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उनके किसान हितैषी कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और किसानों ने चौधरी चरण सिंह के जीवन को सादगी, ईमानदारी और किसान हितैषी राजनीति का प्रतीक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुई। ऊंचागांव के आर्य समाज से आए महिपाल सिंह आर्य एवं राजवीर सिंह आर्य ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। हवन में राष्ट्रीय लोकदल समेत विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्णाहुति डालकर देश व समाज की खुशहाली की कामना की।नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी एवं जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा गांव, गरीब और किसान की आवाज को देश की संसद तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि जब देश में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता था, तब चौधरी चरण सिंह ने खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय को लेकर मजबूत नीतियां बनाई थीं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि चौधरी चरण सिंह साधारण जीवन जीने वाले ऐसे नेता थे, जो गांव की मिट्टी से जुड़े रहे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे किसानों के दर्द को नहीं भूले और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे। उनके राजनीतिक जीवन के संस्मरण साझा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि चौधरी चरण सिंह घंटों किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनते थे। वे मानते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता गांवों और खेतों से होकर गुजरता है। किसानों के कर्ज, फसलों के उचित मूल्य और ग्रामीण विकास को लेकर उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, लल्लन शर्मा, राजेश चौधरी, सलीम कुरैशी, दीपू चौधरी, सचिन पचहरा और रामसहाय चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कंचन नगर में युवक की संदिग्ध हालत
May 29, 2026
आयुष आपके द्वार शिविर में 104 मरीजों
May 29, 2026
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक
May 29, 2026
तेज रफ्तार कार ने हेड कांस्टेबल को
May 29, 2026
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात
May 29, 2026
12 दिन से अंधेरे में डूबा होम्योपैथिक
May 29, 2026
मानसून से पहले नगर पालिका ने तेज
May 29, 2026
Weather
Hathras
9:13 pm,
May 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















