
हाथरस 16 जुलाई । जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दो उप जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रितु सिरोही को सादाबाद का नया उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है, जबकि शिव प्रकाश यादव को सासनी का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि 13 जुलाई को हाथरस के चार उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इनमें सासनी के तत्कालीन उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा के पद पर स्थानांतरित किया गया था। वहीं ओएसडी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया। इसके अलावा सादाबाद के तत्कालीन उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी का तबादला अमरोहा कर दिया गया, जबकि ओएसडी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव को बिजनौर भेजा गया। इन स्थानांतरणों के बाद शासन द्वारा शामली की उप जिलाधिकारी अर्चना शर्मा, बाराबंकी के डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद शम्स तबरेज खान, मथुरा की उप जिलाधिकारी रितु सिरोही तथा भदोही के डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश यादव की तैनाती हाथरस में की गई थी। अब प्रशासन ने ऋतु सिरोही को सादाबाद तथा शिव प्रकाश यादव को सासनी की जिम्मेदारी सौंपते हुए जनपद में उप जिलाधिकारियों की नई तैनाती सुनिश्चित कर दी है।
Next News :-हाथरस के 65 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, मिड-डे मील और दूध वितरण व्यवस्था मिली संतोषजनक
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













