सादाबाद 29 मई । बीते दिनों मौसम में आए बदलाव के चलते जहां गर्मी से राहत मिली है वही आंधी तूफान और बारिश से बिजली विभाग को तगड़ा झटका लगा है। देहात में कई जगह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के अलावा दर्जनों पोल टूटने की खबर से मिली है। इससे देहात के दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिसावर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई, जिससे लगभग 21 घंटे से पूरे क्षेत्र में बिजली नहीं है। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण मरम्मत कार्य में भी बाधा आई, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम में आई ठंडक और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ, जिससे कुछ हद तक राहत मिली। विद्युत विभाग की टीमों ने सुबह से ही फाल्ट ढूंढने और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।रसमई उपकेंद्र से ऊंचागांव, नसीरपुर, धानोटी और करसौरा जैसे कई गांवों में बिजली नहीं आ रही। इसी तरह, पिपरामई उपकेंद्र से घाटमपुर, बरामई, जंगला, गरीबा खेड़ा, बरामई और गुमानी घड़ी आदि गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। रसमई उपकेंद्र से ऊंचागांव, नसीरपुर, धानोटी और करसौरा जैसे कई गांवों में बिजली ठप है। इसी तरह, पिपरामई उपकेंद्र से घाटमपुर, बरामई, जंगला, गरीबा खेड़ा, बरामई और गुमानी घड़ी आदि गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। सहपऊ के नगला ब्राह्मण, मढापिथु, मढाभोज, पट्टी बहराम, नगला कली, नगला विशी, नगला मैया, नगला रमजू, नगला प्राण, पट्टीशक्ति, सोरई, करैया, तामसी, बटपुरा, रहपुरा, गुतहरा, मीरपुर, करकौली, बागपुर, नगला परसु , वासबित्ता, परसौरा, खोंडा, नगला सुखराम, कुकरगवां, रसगवां, चिन्तागढ़ी, नगला बंजारा, नगला मौजी, छत्तर गढ़ी, जुलिया गढ़ी, भुकलारा, गढ़ी रुस्तम, जरीपुरा, सल्हैपुर, चंदवारा, खेरिया, कोंकना कलां, कोंकना खुर्द, मकनपुर, मानिकपुर, पीहुरा, थरौरा, धाधऊ, नगला मनी, नगला सेवा, नगला रतिया, सिखरा, फतेहउल्लापुर, नगला मटरू, सुल्तानपुर, लोधई, महरारा, नगला पचौरी, बुढ़ाइच की बिजली आपूर्ति ठप रही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कंचन नगर में युवक की संदिग्ध हालत
May 29, 2026
आयुष आपके द्वार शिविर में 104 मरीजों
May 29, 2026
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक
May 29, 2026
तेज रफ्तार कार ने हेड कांस्टेबल को
May 29, 2026
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात
May 29, 2026
12 दिन से अंधेरे में डूबा होम्योपैथिक
May 29, 2026
मानसून से पहले नगर पालिका ने तेज
May 29, 2026
Weather
Hathras
9:13 pm,
May 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















