Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जुलाई। सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति द्वारा कोतवाली सदर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश देना था। इस अवसर पर कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतेन्द्र राघव ने दुर्गावाहिनी मातृशक्ति की बहनों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर इस सेवा अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। दुर्गावाहिनी की जिला सह संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कार और समाजहित की भावना से चलाया जा रहा यह अभियान प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जन-जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम में कनक खंडेलवाल (जिला सह संयोजिका, मातृशक्ति), स्वाति शर्मा (नगर संयोजिका, मातृशक्ति), संतोष खंडेलवाल, कल्पना वार्ष्णेय, मनस्वी शर्मा, सुनीता वार्ष्णेय और गीता वार्ष्णेय सहित दुर्गावाहिनी मातृशक्ति की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कोतवाली सदर के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी एवं सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page