Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जुलाई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 18 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 2 बजे से तहसील सादाबाद परिसर में आयोजित होगा। शिविर में विपणन विकास कार्यक्रम (एससीएसपी) के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने क्षेत्र के इच्छुक युवाओं, उद्यमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page