Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 15 मई। टेनिस बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने तथा छात्रों में खेल के प्रति अनुराग पैदा करने के लिए के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में टेनिस बॉल सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल तन-मन को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। डॉ. लाहौरी ने खिलाड़ियों से खेलभावना से खेलने का आह्वान किया।

प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में यह माना गया है कि खेल स्वस्थ रहने का प्रभावी माध्यम हैं। खेल जब तक हमारी जीवनशैली का भाग रहेंगे, हम बीमार नहीं होंगे। इसी का परिणाम है कि निरोगी काया को ही उत्तम सुख माना गया है। कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि स्वस्थ तन और प्रसन्न मन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास करें सफलता अवश्य मिलेगी। टेनिस बॉल क्रिकेट सिक्स ए साइड प्रीमियर लीग के भव्य आयोजन में कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया अहम योगदान है। श्री छापड़िया ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

टेनिस बॉल क्रिकेट सिक्स ए साइड प्रीमियर लीग के शुभारम्भ अवसर पर के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में खेलों का विशेष महत्व है। रामायण और महाभारत काल में भी खेल और शरीर को स्वस्थ रखने में व्यायाम के महत्व का कई स्थानों पर उल्लेख है। प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जहां छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल के भी पर्याप्त अवसर मिलें।

के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के स्पोर्ट्स आफीसर डॉ. सोनू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए आईपीएल की तर्ज पर आक्शन कर छह टीमों का चयन किया गया जिसमें एक टीम शिक्षकों की भी है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन मुकाबला स्टॉफ फाइटर और रॉयल डेंटल चैलेंजर्स के बीच खेला गया जिसमें स्टॉफ फाइटर ने शानदार जीत दर्ज की।

डॉ. सोनू शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे तथा प्रतियोगिता का फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जा रहा है। प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज तथा प्लेयर आफ द सीरीज को पुरस्कृत किया जाएगा। इतना ही नहीं विजेता एवं उप-विजेता टीमों को टॉफी के साथ ही नगद पारितोषिक भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर डॉ. उमेश, डॉ. अजय नागपाल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सिद्धार्थ सिंह सिसोदिया, डॉ. सोनल, डॉ. अनुज गौर, डॉ. राजीव, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नेहा, डॉ. अनुश्री, मनीष मिश्रा, हेमंत, देवेश आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page