हाथरस 15 मई । श्याम कुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में इण्टरमीडिएट सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, संस्था के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं संस्था के प्रशासनिक हेड हर्षित गुप्ता (एड0) ने मा0 सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम दस स्थान प्राप्त हर्ष वर्धन शर्मा 95.6 प्रतिशत, जाॅनी सिंह 93.2 प्रतिशत, पारूल 92.0 प्रतिशत, श्रेयश शर्मा 90.0 प्रतिशत, निराली गुप्ता 89.2 प्रतिशत, चिराग गुप्ता 87.0 प्रतिशत, अंशिका गौतम 85.4 प्रतिशत, रोहित सिंह 84.4 प्रतिशत, अमन अग्रवाल 81.2 प्रतिशत एवं लखन दीक्षित 80.8 प्रतिशत को उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने विद्यालय के दीर्घकालीन इतिहास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि 1998 में शिक्षाविद् एवं डी0आर0बी0 काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त द्वारा स्थापित यह विद्यालय विगत वर्षों में सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परीक्षाफल देकर जनपद हाथरस में शिक्षा क्षेत्र में नाम रोशन कर रहा है। यहाँ का मन को छू लेने वाला प्राकृतिक वातावरण उत्कृष्ट अनुशासन एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के समर्पण ने इस विद्यालय को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने प्रतिभाशली मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाइे देते हुये कहा कि वह बिना रूके अपने लक्ष्य का निरन्तर ध्यान रखते हुये अपने उद्देश्य में सफल हों। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वह अपने बालक-बालिका की रूचि के अनुसार उसे भविष्य की संस्कार युक्त शिक्षा दिलवायें एवं अपनी इच्छा को बालक-बालिका पर बल-पूर्वक न थोपें, जिससे इन मेधावियों की प्रतिभा सुगन्धित हो, पुष्पित एवं पल्लवित हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन रिद्धी अग्रवाल द्वारा किया गया। अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी : पत्नी के छोड़कर जाने से
July 1, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में
July 1, 2026
हाथरस की नहर में मिला अज्ञात युवक
July 1, 2026
हाथरस पुलिस ने छह फरार अभियुक्तों पर
July 1, 2026
सादाबाद : पुनः वीर गोकुला जाट के
July 1, 2026
सादाबाद : मैक्स पलटने से दर्जनभर से
July 1, 2026
Weather
Hathras
3:03 pm,
Jul 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























