Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मई।  100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभिायन-2 के तहत जनपद हाथरस के टीयू सादाबाद के 31 हाई रिस्क गाॅवों को आच्छादित कर हेण्ड हैल्ड पोर्टेबल एक्सरे मशीन अब टीयू मुरसान के 28 हाई रिस्क गाॅवों को टीबी से आच्छादित किया जायेगा। सादाबाद टीयू के 31 हाई रिस्क गाॅवों में हेण्ड हैल्ड पोर्टेबल एक्सरे मशीन द्वारा 2270 एक्सरे कर 10 टीबी के रोगी खोजे गये, अत्याधुनिक मशीन से 136 की सीबीनाॅट/नाट (कार्टेज बेस्ड न्यूक्लिक एसिड एम्पलीफिकेशन टेस्ट) से जाॅचें कर 2 टीबी रोगी पाॅजिटिव पाये गये की ब्लड प्रेशर, सुगर, बीएमआई, वजन एवं ऊॅचाई एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्त जाॅचें कराकर कुल 12 टीबी रोगियों का उपचार प्रारम्भ कर दिया गया है। सभी रोगियों को एमओआईसी एवं एसटीएस द्वारा समझाया गया कि यदि टीबी की दवा खाने से शरीर में किसी प्रकार की परेशानी जैसे उल्टी होना, जी घबराना, दर्द आदि का होने पर सरकारी अस्पताल के किसी भी चिकित्सक को टीबी का बना हुआ कार्ड दिखा कर अन्य रोग की दवायें ली जा सकती हैं।
डा0 प्रवीन कुमार भारती, जिला क्षय रोग अधिकारी हाथरस अवगत कराया कि टीयू सादाबाद के हाई रिस्क गाॅवों में वल्नरेबल जनसंख्या में जिन रोगियों को एक्सरे में किसी प्रकार के लक्षण नहीं मिले उन रोगियों में लगभग सीवाई-टीबी की 2000 जाॅचें की गयी जिनमें पाॅच रोगी सीवाई-टीबी से ग्रसित पाये गये, जिनको टीपीटी (ट्रीटमेंट प्रीवेन्टिव थेरेपी) की दवायें थ्री एचपी (आइसोनियाजिड, रीफापेन्टीन) चलायी गयी। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा उपचारित समस्त टीबी रोगियों से अपील की कि यदि स्वस्थ रहना है तो अच्छी प्रकार का प्रोटीनयुक्त भोजन करना आवश्यक है। यदि समुदाय में किसी व्यक्ति को बलगम वाली खाॅसी, बलगम में खून आना, बुखार, सीने में दर्द, शरीर के किसी हिस्से में गाॅठ होना, हाल में हुये शारीरिक बदलाव, वजन में गिरावट, रात में पसीना आना, पुरानी बीमारी एवं थकान का होना जैसे लक्षण दिखाई दें तो नजर अंदाज नहीं करना बिना देरी किये पास के सरकारी अस्पताल में जाकर चिकित्सक से परामर्श करें एवं जाॅचें करायें। जिन रोगियो की टीबी की दवायें सरकारी या प्राइवेट चिकित्सकों से चल रही है। वह रोगी अपना आधार कार्ड जो मोबाइल नम्बर दर्ज कराया गया है उसे साथ लेकर टीयू पर जाकर आभा आईडी बनवायें जिससे पोषण को मिलने वाली धनराशि रुपया 1000/प्रतिमाह की दर से छः माह तक बेंक खाते में प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page