Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 01 सितम्बर। नगर के मोहल्ला नगला शीशगर में मंगलवार को मकान के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई और उसकी पत्नी ने बड़े भाई तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना में दोनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मोहल्ला निवासी अय्यूब कुरैशी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने छोटे भाई नवाब कुरैशी से एक मकान को लेकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान नवाब की पत्नी भूरी हाथ में ईंट लेकर वहां पहुंची और कथित रूप से उसके माथे पर ईंट से वार कर दिया। ईंट लगने से उसकी नाक की हड्डी टूट गई और खून बहने लगा। अय्यूब ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसकी पत्नी आराम जहां के सिर में भी डंडा मारकर उसे घायल कर दिया गया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद घायल अय्यूब कुरैशी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page