Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जुलाई। क्षेत्र के गांव मोनिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने आज सुबह लगभग 8 बजे सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड ट्रैक्टर के नीचे दब गई और उसका चालक शाहरुख उछलकर दूर जा गिरा।गनीमत रही कि हादसे के वक्त प्राथमिक विद्यालय में आने वाले छोटे स्कूली बच्चे और मोपेड चालक शाहरुख बाल-बाल बच गए। यदि यह दुर्घटना कुछ मिनट पहले या बाद में होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में मोपेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे फंसी मोपेड को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त मोपेड के नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद बुजुर्ग ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और आपसी बातचीत से समझौता करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page