Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 अगस्त। हाथरस नगर पालिका परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक 1 सितंबर को आयोजित होगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद यह पहली बोर्ड बैठक होने के कारण इसे काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में शहर के विकास से जुड़े करीब 10 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी और सफाई कार्यों में लगे वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगाने से संबंधित प्रस्ताव भी बोर्ड के सामने रखे जाएंगे। बायोमीट्रिक व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों की उपस्थिति को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है, जबकि सफाई वाहनों में जीपीएस लगने से उनके संचालन और निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचने की निगरानी की जा सकेगी। यह बोर्ड बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी द्वारा बुलाई गई है। इससे पहले नगर पालिका बोर्ड की पिछली बैठक 13 मार्च को बजट बैठक के रूप में आयोजित हुई थी, जिसमें एक साथ तीन बैठकें हुई थीं। वहीं, पिछले दिनों वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों के चलते शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए थे। इसके बाद होने वाली पहली बोर्ड बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों और व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक पहले 31 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे बाद में संशोधित कर 1 सितंबर निर्धारित किया गया। अब नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्तावों के साथ कर्मचारियों और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page