सादाबाद 13 अगस्त। कस्बे में आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के अमर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। तिरंगा यात्रा कृष्णा टॉकीज, जवाहर बाजार, चौक बाजार, सब्जी मंडी तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए हाथरस रोड स्थित एसआर कॉम्प्लेक्स पहुंची। यहां यात्रा एक सभा में परिवर्तित हो गई। सभा के दौरान छात्राओं को देश के अमर शहीदों के जीवन और बलिदान से संबंधित पुस्तकें वितरित की गईं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान नगर में देशभक्ति का माहौल देखा गया। छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम और शहीदों के बलिदान को याद करने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजकुमार बंसल, राधा रमन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, पूर्व अध्यक्ष अनिल पाराशर (डब्बू), रंजीत सिंह, अनिल पचौरी, बबलू गौतम, राजकुमार प्रधान, अनुपम जिंदल, राकेश वर्मा, बंटू वर्मा, हेमंत गौतम, चरण सिंह सागर, दिनेश वर्मा और डॉ. यतेंद्र शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य जमना गौतम के साथ पिंकी पाराशर, मंजू सिंह, वंदना शर्मा, राजकुमारी गर्ग, नेहा शर्मा, सविता कुलश्रेष्ठ, नूतन गौतम, यशिका वाष्र्णेय, गायत्री देवी और सीतेश शर्मा सहित अन्य अध्यापिकाओं ने भी छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चलती रोडवेज बस का टायर फटा, चपेट
October 2, 2026
रात में महिला के हाथ से मोबाइल
October 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
October 2, 2026
भोजपुर के पास कार पलटने से बाल
October 2, 2026
दहेज में 10 लाख की मांग, विवाहिता
October 2, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
October 2, 2026
दहेज में दो लाख नकद और सोने
October 2, 2026
Weather
Hathras
9:22 am,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




