सादाबाद 13 अगस्त। क्षेत्र के गांव धानौटी में पोखर के ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोखर का पानी आसपास के सैकड़ों बीघा कृषि भूमि में भर गया है, जिससे खेत जलमग्न हो गए हैं। गांव में आने-जाने वाले रास्ते भी पानी में डूब गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पोखर में लगातार पानी भरा रहने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। खेतों में लंबे समय से पानी जमा होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में स्थानीय और जिला प्रशासन से शिकायत कर पोखर को खाली कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पोखर के अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए पहले एक नाला और नल की व्यवस्था थी। वर्तमान में यह नल पूरी तरह बंद पड़ा है। ग्रामीणों का सुझाव है कि यदि इस नाले को खुलवा दिया जाए, तो पोखर का अतिरिक्त पानी नाली के माध्यम से बाहर निकल सकता है, जिससे खेतों और गांव के रास्तों में जलभराव कम हो जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पोखर का पानी लगातार फैल रहा है। आने वाले दिनों में बारिश होने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिससे गांव के संपर्क मार्ग भी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पोखर की सफाई कराने के साथ ही बंद पड़े नाले को तत्काल खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने पर खेतों से जलभराव दूर होगा और किसान दोबारा फसलों की बुवाई कर सकेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में दो माह चलेगा HIV/AIDS जागरूकता
August 13, 2026
मलबे के बीच मिली डॉ. आंबेडकर की
August 13, 2026
नगला लच्छी में बिजली विभाग की टीम
August 13, 2026
हाथरस में 18 वर्षीय युवक को नशा
August 13, 2026
मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ऑनलाइन
August 13, 2026
तीज के उल्लास में दिखी देश की
August 13, 2026
सादाबाद : ट्रेन से कटकर मजदूर की
August 13, 2026
Weather
Hathras
10:37 pm,
Aug 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










