सिकन्दराराऊ 25 जुलाई। सिकन्दराराऊ कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की वारदातों में शामिल एक अंतरजनपदीय संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपितों का गैंगचार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अनुमोदन के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना राजा खान निवासी नगला भूरा, थाना सासनी है। गिरोह में सनी गुप्ता उर्फ शशिकांत, बच्चू सिंह, राजेश कुमार उर्फ राजू शर्मा तथा अनिल कुमार भी शामिल हैं। आरोप है कि यह गिरोह आर्थिक लाभ के उद्देश्य से संगठित होकर ट्रैक्टर और उससे जुड़े उपकरणों की चोरी करता था। चोरी से अर्जित धनराशि का उपयोग आरोपी अपने ऐशो-आराम और परिवार के भरण-पोषण में करते थे। पुलिस द्वारा तैयार गैंगचार्ट में उल्लेख किया गया है कि आरोपितों के खिलाफ थाना सिकंदराराऊ तथा थाना किरावली (कमिश्नरेट आगरा) में ट्रैक्टर चोरी के मामले दर्ज हैं। इन प्रकरणों में आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किए जा चुके हैं और चोरी किए गए ट्रैक्टर भी बरामद किए जा चुके हैं। वर्तमान में सभी आरोपी जमानत पर हैं और न्यायालय में नियमित रूप से हाजिरी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय रहा है। गिरोह के भय के कारण आम लोग इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने से कतराते हैं। पुलिस के अनुसार इनके आपराधिक कृत्यों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और भविष्य में भी इनके द्वारा अपराध किए जाने की आशंका बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत गैंगचार्ट का परीक्षण क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अधिकारियों ने पाया कि आरोपितों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2 एवं 3 के अंतर्गत कार्रवाई के पर्याप्त आधार मौजूद हैं। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद सभी आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उपभोक्ताओं के लिए राहत, रविवार को भी जमा होंगे बिजली बिल
July 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (25/07/2026) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
July 25, 2026
घर से नाराज होकर गया युवक 12
July 25, 2026
उपभोक्ताओं के लिए राहत, रविवार को भी
July 25, 2026
शनिवार (25/07/2026) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
July 25, 2026
25 से 29 जुलाई तक छाए रहेंगे
July 25, 2026
मातृ वंदना योजना में एक भी पंजीकरण
July 25, 2026
एलएलएम अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का आखिरी
July 25, 2026
Weather
Hathras
10:49 pm,
Jul 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










