Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 अगस्त। विकासखंड के गांव कानऊ के माजरा गांव कानऊ मढ़ी में दो दिवसीय विशाल कबड्डी क्लब के द्वारा एक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया।आयोजक टीम के द्वारा दोनों अतिथियों का पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद अतिथियों ने टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सचिन ठाकुर एवं कान्हा ठाकुर की स्मृति में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे खेल युवाओं में अनुशासन,टीम भावना और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट में विभिन्न स्थानों से पहुंची क्लबों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page