सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 09 सितम्बर। नगर पंचायत पुरदिलनगर में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने शिकायतकर्ता को पत्र भेजकर आरोपों के समर्थन में शपथ पत्र और अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया गया है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद राजा ने 20 अगस्त को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर सरकारी धन की बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने पेयजल योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना सहित डीपीआरओ के माध्यम से स्वीकृत योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने शिकायतकर्ता से आरोपों के समर्थन में आवश्यक अभिलेखीय साक्ष्य और शपथ पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। प्रशासन द्वारा साक्ष्य प्राप्त होने और उसकी जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ही प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह तोड़ने वाले तीन पर मुकदमा
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा
September 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर
September 9, 2026
नाबालिग से अभद्रता का विरोध करने पर
September 9, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
September 9, 2026
बाजार गई 22 वर्षीय युवती लापता, अपहरण
September 9, 2026
कचहरी परिसर में युवक से मारपीट, भाई
September 9, 2026
चावड़ गेट स्थित 12 साल से बंद
September 9, 2026
Weather
Hathras
10:15 pm,
Sep 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







