Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 29 अक्टूबर । जिले में बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन देर तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है और उनकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पहली घटना देर रात कंचना रेलवे फाटक के पास हुई। फाटक से कुछ आगे करीब 30 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

दूसरी घटना मथुरा रोड पर हतीसा के पास हुई। यहां साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए मौके पर खड़ी रही। चालक ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कराने के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करने के साथ आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page