Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 29 अक्टूबर । शहर और ग्रामीण अंचल में आज करवा चौथ का पर्व उल्लास से मनाया गया। सुहागिनों ने अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जल उपवास रखा। शाम को कहीं सामूहिक और एकल रूप में गणगौर और चौथ माता की पूजा की। रात में चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर पति के दर्शन कर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। हाथरस के प्रमुख बाजारों जैसे रामलीला मैदान, बेनीगंज, पंजाबी मार्केट और बागला मार्ग में करवा चौथ को लेकर काफी रौनक रही। नेहरू कॉलोनी स्थित देवी मंदिर में सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक पूजा में हिस्सा लिया और निर्जला व्रत रखा। चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने छलनी की ओट में चांद का दीदार किया। गंगाजल से चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। दीपक जलाकर आरती उतारी। पहले सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके करवा चौथ की कहानियां सुनीं। गणगौर की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा और सुख समृद्धि की कामना की। चांद के दीदार और पूजा के बाद सुहागिनों ने निर्जल उपवास तोड़ा।

जनप्रतिनिधियों ने भी धूमधाम के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। सांसद अनूप वाल्मीकि, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी और गौरव आर्य, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सिकन्दराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर, पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के अलावा सभी ने धूमधाम के साथ आज करवा चौथ का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page