हाथरस (मुरसान) 09 सितम्बर। क्षेत्र के जटोई गांव में आज दोपहर एक मजदूर को रामजानकी मंदिर परिसर में ईंटें उठाते समय सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उसके साथी और परिवार के लोग घबरा गए। युवक को पहले गांव के पास एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले जाया गया। बाद में एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जटोई निवासी मनीष उर्फ मन्नू (25) पुत्र सुखराम बुधवार दोपहर करीब एक बजे मंदिर परिसर में मजदूरी कर रहा था। वह ईंटें उठाकर एक जगह से दूसरी जगह रख रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसने एक ईंट उठाई, उसके नीचे से अचानक एक सांप निकला और उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद मन्नू ने अपने साथी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने सांप को पकड़कर मार दिया और उसे जला दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वे युवक को इलाज के लिए गांव के पास गिलोंदपुर गांव में एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। वहां कुछ देर तक उसका इलाज कराया गया। बाद में परिवार के लोगों और ग्रामीणों की सलाह पर एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से मन्नू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में चिंता बनी हुई है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
नौ दिन बाद घर लौटा परिवार तो खुला मिला दरवाजा, लाखों के जेवरात चोरी
October 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
फिल्मी कहानी सुनाकर ठगों ने दवा कारोबारी
October 29, 2026
महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी
October 29, 2026
नौ दिन बाद घर लौटा परिवार तो
October 29, 2026
हाथरस में रेल हादसे: कंचना फाटक और
October 29, 2026
मां से कहासुनी के बाद ट्रांसफार्मर पर
October 29, 2026
करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जल
October 29, 2026
सादाबाद में दूध पीने के बाद बिगड़ी
October 29, 2026
Weather
Hathras
6:18 am,
Oct 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





