Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ/हाथरस 14 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा को प्राथमिकता देने और पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यतेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, सुशासन और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। यतेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में वह अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page